एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश
दिल्ली में सम्मानित हुए भोपाल के दानिश खान


भोपाल के युवा सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद दानिश खान को दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। Global Youth Peace Committee (GYPC) द्वारा विकसित भारत, दिल्ली में आयोजित “वार्ता 3.0” कार्यक्रम में उन्हें GPYC एक्सीलेंस अवॉर्ड (उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता सम्मान) से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें युवाओं के बीच नेतृत्व, सामाजिक कार्यों और समाजहित में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के लगभग 10 विभिन्न राज्यों से आए युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम University of Delhi के देशबंधु कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से युवा प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



