खबरमध्य प्रदेश

हमीदिया कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविघालय परिसर में दाना पानी सकोरा अभियान चलाया गया। विद्यावन सहित पूरे महाविद्यालय के ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, एवं वाणिज्य विभाग में पक्षियों के लिए सकोरे रखकर उसमे पानी भरा गया एवं उनके लिए दाना रखा गया साथ ही परिचर्चा भी हुई महाविद्यालय से गोदबस्ती भोईपुरा बस्ती तक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ शरद तिवारी, डॉ सुमंगला पटेरिया, डॉ ममता एक्का, डॉ ज्योति, डॉ रश्मि, डॉ राजेंद्र विजयवर्गीय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस नरवरिया वरिष्ठ स्वयंसेवक इरफान अंसारी स्टेट कैंपर आर्यन रजक आयुष ठाकुर शशांक मालवीय राजा रजक गुंजा नागवंशी एवं स्वयंसेवक सुमित सेन, अंशुल, यशिका, जागृति, अंजली, कृष, आशीष, फरहान, सतीश, राजेश एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button