राजज्योतिषी पं. कृपाराम उपाध्याय “भोपाल” का चित्तौड़गढ़, राजस्थान में विषेश सम्मान हुआ


मेवाड़ विश्वविद्यालय, गंगवार चित्तौड़गढ़, राजस्थान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन 14-15 मार्च 2026 को सम्पन्न हुआ। जिसमें विस्वप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राजज्योतिषी पं. कृपाराम उपाध्याय “भोपाल” का विषेश सम्मान हुआ, उन्होंने शोध-पत्र का वाचन किया, ये शोध-पत्र आयोजन की स्मारिका में भी प्रकाशित हुआ। इस अवसर पर पं. उपाध्याय जी को ज्योतिष शोध-पत्र की प्रस्तुति एवं इस क्षेत्र में उत्कृष्ट शोधकार्य के लिए विषेश सम्मान मेवाड़ विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश शर्मा के द्वारा प्रदान किया गया । इस आयोजन में मुख्य अतिथि मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अशोक कुमार गादिया, मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आलोक मिश्रा, ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा , फ्यूचर पॉइंट के पत्रिका के प्रधान संपादक अरुण बंसल एवं आभा बंसल सहित देश विदेश के 350 विद्वान उपस्थित रहे।




