मध्य प्रदेश

एमपी ट्रांसको के नव-नियुक्त जूनियर इंजीनियरों का फील्ड प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल । मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में नव-नियुक्त जूनियर इंजीनियरों (जेई) के लिए फील्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। मुख्यालय जबलपुर में इस प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से गठित कोर टीम के संयोजन में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कोर टीम के मार्गदर्शन में नव-नियुक्त अभियंताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने तथा उन्हें वास्तविक कार्य परिस्थितियों के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण सर्किल स्तर के मेंटर्स के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है। अनुभवी मेंटर्स अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षुओं को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण के प्रारंभिक चरण में इंदौर स्थित 220 केवी मांगलिया सबस्टेशन में मेंटर्स कार्यपालन अभियंता विनीता भावसार द्वारा नव-नियुक्त जूनियर इंजीनियरों को ट्रांसमिशन सिस्टम की व्यवहारिक जानकारी दी गई। यहाँ उन्हें सबस्टेशन के संचालन, रखरखाव, सुरक्षा मानकों तथा आपात परिस्थितियों में कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button