शतचण्डी महायज्ञ में राजोपचार पूर्वक भगवती देवी का हुआ पूजन



भोपाल। श्री उदासीन आश्रम मरघटिया महावीर मंदिर शाहजहाँनाबाद भोपाल में नवरात्र के द्वितीय दिवस में मां भगवती का राजोपचार,पूर्वक, पूजन संपन्न कराया गया। यज्ञाचार्य, पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के द्वारा,पीठार्चन, मां भगवती का महा अभिषेक,,तथा, कन्या एवं बटुक पूजन के साथ, वैदिक ब्राह्मण के द्वारा सप्तशती का पाठ एवं बीज मंत्र का जाप, किया जा रहा है। दुर्गापाठी, वैदिक ब्राह्मण पंडित नारायण प्रसाद , आचार्य पंडित राधेश्याम शास्त्री ,पंडित उमाशंकर शास्त्री, पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री ,पंडित मनीष शास्त्री पंडित पवन कुमार पारे, पंडित सर्वेश त्रिपाठी, पंडित हरिप्रसाद शास्त्री पंडित चेतन,पारे, एवं पंडित विपिन त्रिपाठी आदि विद्वानों के द्वारा किया जा रहा है दुर्गा सप्तशती पाठ, आश्रम के श्री महंत 1008 श्री कन्हैया दास जी महाराज उदासीन के मार्गदर्शन में विश्व कल्याण की मंगल कामना से किया जा रहा है शतचंडी, महायज्ञ में यजमानों के द्वारा समुचित रूप से पूजन अर्चन, महाआरती,कर धर्म लाभ अर्जित किया जा रहा है।


