लेबर कोर्ट से मुकदमा जीतने के बाद मिली मां चामुंडा दरबार को स्थापित करने की प्रेरणा
करीब 6 दशक से लग रहा शाहजहानाबाद में मां चामुंडा का दरबार


भोपाल । राजधानी में इस समय चैत्र नवरात्रि पर पूजा अर्चना की धूम है। जगह-जगह श्रद्धालु माता रानी की पूजा अर्चना में लगे हुए हैं व्रत और उपवास का दौर चल रहा है। राजधानी के शाहजहानाबाद स्थित मां चामुंडा दरबार में सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहता है। मां चामुंडा दरबार के गुरु जी राम सजीवन दुबे ने बताया कि वह राज्य परिवहन में नौकरी करते थे एक बार लेबर कोर्ट में उनका मामला चल रहा था । मामला इंदौर कोर्ट में चला और गुरु जी को लेबर कोर्ट से मुकदमे में जीत मिली। लौटते समय उन्होंने देवास में मां चामुंडा के दर्शन किए वहीं से उन्हें भोपाल में मां चामुंडा दरबार के स्थापना करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि मैं जज को पदोन्नति की भविष्यवाणी की थी और सच हुई इससे वह बहुत प्रभावित हुए थे। गुरुजी ने राम राज्य पर चर्चा करते हुए कहा कि राम राज्य अच्छा कहां था जहां माता सीता जी को वनवास दिया गया। अच्छा तो खड़ाऊं राज था जहां प्रेम और भक्ति दिखती है। आइए जानते हैं गुरु जी से 6 दशक पूर्व मां चामुंडा दरबार के स्थापना की पूरी कहानी।



