खबरखेलमध्य प्रदेश

माहेश्वरी इलेवन बनी बीडब्ल्यूसीएल सीजन 3 की विजेता

फाइनल में एडवोकेट 11 को हराकर जीता खिताब

भोपाल। देव सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गृहणी महिलाओं के लिए दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माहेश्वरी 11 और एडवोकेट 11 के बीच खेला गया । एडवोकेट 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 72 रन का लक्ष्य दिया था। माहेश्वरी 11 ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। देव सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करना है। विजेताओं को भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button