प्रताड़ना से तंग आ कर वेयर हाऊसिंग के मैनेजर ने की आत्म हत्या, पंजाब सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री को गिरफ्तार किया जाये
आॉल इंडिया वेयर हाऊसिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल बाजपेई ने बताया कि पंजाब सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर के पिता ने पंजाब वेयर हाऊसिंग करपोरेशन मे टेंडर डाला था जो कि पास नही होने के कारण मंत्री भुल्लर द्वारा जिला प्रबंधक पर दबाब बनाया जा रहा था जिससे तंग आ कर जिला प्रबंधक गगन जीत सिंह ने सल्फास खा कर आत्म हत्या कर ली गगन जीत ने अपने अंतिम बयान मे बताया कि मंत्री के दबाब मे आकर आत्म हत्या की है जिसके लिए मंत्री दोषी है अत: वेयर हाऊसिंग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल बाजपेई ने पंजाब सरकार से इस घटना की निष्पक्ष सी बी आई से जाँच कराने की मांग की है साथ ही दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाये तथा मृतक के परिजन को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की है अन्यथा पूरे देश के वेयर हाऊसिंग करपोरेशन मे धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी समस्त जबाबदारी पंजाब सरकार की होगी.



