पं.कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ के तत्वावधान में युवा संसद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल के सभागार में पं.कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ के तत्वावधान में आज युवा संसद प्रतियोगिता-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। संस्थान की युवा संसद चयन समिति द्वारा चयनित 30 विद्यार्थियों ने लोकसभाध्यक्ष, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, गृहमंत्री, विदेश मंत्री, रक्षामंत्री कृषि एवं कल्याण मंत्री जैसी भूमिकाओं का जीवंत अभिनय किया। इस युवा संसद में ‘विकसित भारत- गारंटी फाॅर रोजगार एवं आजीविका मिशन- ग्रामीण’ (VBGRAMG) विधेयक पारित किया गया। युवा संसद प्रतियोगिता का प्रारंभ राष्ट्रपति के आगमन के उपरांत वन्देमातरम् से हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण, अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, शोक प्रस्ताव, पटल पर प्रपत्र प्रस्तुतीकरण, प्रश्नकाल, राज्यसभा का संदेश, विधेयक पर चर्चा व विधेयक पारित होकर राष्ट्रगान के साथ संसद का समापन हुआ। निर्णायक मण्डल के रुप में म.प्र.सरकार के संसदीय कार्य विभाग के अवर सचिव बृजेश्वर शर्मा, अवर सचिव ,म.प्र.विधान सभा त्रिवेश गोस्वामी, उप संचालक संसदीय विद्यापीठ एम.के राजोरिया एवं संसदीय विद्यापीठ की युवा संसद प्रभारी अनीता गेंधर उपस्थित रही। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर शिव कुमार गुप्ता एवं निर्णायक मण्डल के सदस्यों ने प्रतियोगिता के श्रेष्ठ मंचन के लिए प्रतियोगिता के प्रतिभागियों एवं प्रभारियों को हार्दिक साधुवाद एवं बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य विद्यार्थी सलाहकार डाॅ.सौरभ कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ.कुलवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्थान के अधिष्ठाता प्रो.जयदीप मंडल,प्रो.अश्वनी गर्ग, डाॅ. रुपेश कौशिक, प्रो.एन.सी.ओझा, डाॅ.रश्मी शर्मा, डाॅ. प्रद्युम्न सिंह लखावत, डाॅ. व्यंकट सूर्यवंशी, डाॅ.मुकेश कुमार, डाॅ.त्रिलोकी प्रसाद एवं डाॅ.अपूर्व श्रीवास्तव सहित समस्त संकाय सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।



