

नेशनल, 27 मार्च 2026: ग्रीनप्लाई स्पेशलिटी पैनल्स प्राइवेट लिमिटेड, जो ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और भारत की प्रमुख इंटीरियर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है, ने आज गुजरात के वडोदरा स्थित अपने अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में दूसरी मीडियम डेंसिटी फाइबरबोर्ड (एमडीएफ) प्रोडक्शन लाइन की आधारशिला रखने की घोषणा की। यह विस्तार कंपनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भारत में एमडीएफ की तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री राजेश मित्तल और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री सनिध्य मित्तल उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्र भर से 35 से अधिक डीलर्स और चैनल पार्टनर्स भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साक्षी बने।
वडोदरा फैसिलिटी में दूसरी एमडीएफ लाइन के लिए 425 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है और इसके वित्तीय वर्ष 2028 की दूसरी तिमाही तक संचालन में आने की उम्मीद है। इस विस्तार से वैल्यू चेन के विभिन्न स्तरों पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे लोगों की आजीविका को समर्थन मिलेगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। संचालन शुरू होने के बाद, यह नई लाइन कंपनी की उत्पादन क्षमता को काफी बढ़ाएगी, जिससे ग्रीनप्लाई बढ़ती बाजार मांग को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेगा और एमडीएफ श्रेणी में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करेगा।
इस मौके पर, ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री राजेश मित्तल ने कहा, “वडोदरा में हमारी दूसरी एमडीएफ लाइन की आधारशिला ग्रीनप्लाई की भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करने और इंटीरियर इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की बदलती जरूरतों को पूरा करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रेजिडेंशियल, कमर्शियल और मॉड्यूलर फर्नीचर सेगमेंट्स में एमडीएफ उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। यह विस्तार हमें अपने ऑपरेशन्स को बढ़ाने में मदद करेगा, साथ ही दक्षता, गुणवत्ता और हमारे पार्टनर्स एवं ग्राहकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर हमारा फोकस बनाए रखेगा।”
इस विस्तार के साथ, ग्रीनप्लाई अपनी मैन्युफैक्चरिंग उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है, जिसमें ऐसे रणनीतिक निवेश शामिल हैं जो संचालन क्षमताओं और भविष्य की तैयारी को बेहतर बनाते हैं। वडोदरा विस्तार कंपनी के दीर्घकालिक विजन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य उन्नत मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना और अपने एमडीएफ प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और सशक्त बनाना है।



