खबरबिज़नेस

श्रुति हासन और मुरली शर्मा बने अधिरा एंड अप्पा के नए ब्रांड एंबेसडर, देश भर में कैफे खोलने की योजना

हैदराबाद, 26 मार्च 2026: अधिरा एंड अप्पा कॉफ़ी, संधारणीयता और विश्वसनीयता के बुनियाद पर खड़ी तथा ईबीजी ग्रुप का हिस्सा, ने प्रशंसित अभिनेताओं श्रुति हासन और मुरली शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। यह ग्रुप अब क्यूएसआर (फ़ास्ट फूड भोजनालय) और पेय पदार्थ उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की योजना बना रहा है, लेकिन संधारणीयता और परंपरा के साथ जुड़े रह कर। यह भारत के शहरों में दक्षिण भारत के असली फिल्टर कॉफ़ी का ज़ायका पहुँचाने का लक्ष्य रखता है।
यहाँ की कॉफ़ी प्रीमियम बीन्स से और पारंपरिक तरीकों के बजाय ऐसी प्रक्रियाओं से बनाई जाती हैं जिससे बहुत कम कार्बन उत्सर्जन होता है। पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना इन-हाउस सोर्सिंग के माध्यम से परिचालन करना ब्रांड की पहचान का मूल आधार है। एक मजबूत शुरुआत के साथ, ब्रांड 2027 तक भारत के प्रमुख महानगरों और टियर-2 शहरों में 400 आउटलेट्स खोलने की योजना बना रहा है।
आज कोच्चि, नागपुर, हैदराबाद, पुणे, देहरादून, इंदौर, चंडीगढ़, नासिक और बेंगलुरु में ये कैफे चल रहा है, और जल्द ही मुंबई, लखनऊ, प्रयागराज, रायपुर, बेंगलुरु, पुणे, लुधियाना और भारत के अन्य स्थानों में भी इसका शुभारम्भ होने वाला है। श्रुति हासन और मुरली शर्मा के सहयोग से अधिरा एंड अप्पा एक ऐसा कैफे ब्रांड बन सकेगा जहाँ परंपरा और आधुनिकता साथ चलते हों। श्रुति हासन शहरों के युवा ग्राहकों के साथ सहजता से जुड़ पाती हैं और आज के दौर में ब्रांड की लोकप्रियता को बढ़ाती हैं, जबकि मुरली शर्मा विश्वसनीयता और जुड़ाव का भाव लाते हैं जो परंपरा प्रेमियों को पसंद आता है। दोनों का साथ ब्रांड के विज़न का प्रतिबिंब है, जिससे विरासत को उपभोक्ता की बदलती प्राथमिकताओं के साथ जोड़कर इसे पूरे देश में बढ़ाने और व्यापक दर्शकों तक पहुँचाने में मदद मिलती है।
इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, बहुमुखी दक्षिण भारतीय अभिनेता मुरली शर्मा ने कहा, “मैं अधिरा एंड अप्पा ब्रांड के साथ जुड़कर बेहद खुश हूँ, यहाँ हमारी कॉफ़ी की विरासत का सम्मान और संधारणीयता के साथ तालमेल देखने को मिलता है। हर कप में परंपरा और नवाचार के संगम का स्वाद है। इसमें कोई संदेह नहीं कि दक्षिण भारत की असली फिल्टर कॉफ़ी का स्वाद चखने के इच्छुक लोग देश भर में इस कैफे का स्वागत करेंगे।”
वहीं, गायिका और अभिनेत्री श्रुति हासन ने कहा, “अधिरा एंड अप्पा के कॉफ़ी में आधुनिकता और दक्षिण भारत की फिल्टर कॉफ़ी का समावेशन झलकता है। मुझे इस सफ़र का हिस्सा बनने की खुशी है, असली स्वाद से प्यार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता इस ब्रांड के सिद्धांत हैं और ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों तक वहीं स्वाद पहुँचाना चाहती हूँ।”
अभिनेताओं की इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, ईबीजी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. इरफान खान ने कहा, “हमने ईबीजी ग्रुप के अपने विज़न के अनुरूप श्रुति हासन और मुरली शर्मा जैसी बहुमुखी प्रतिभाओं के साथ साझेदारी की है। अधिरा एंड अप्पा केवल एक कॉफ़ी ब्रांड नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा सफ़र है जिसका उद्देश्य दक्षिण भारतीय संस्कृति, बेजोड़ गुणवत्ता और धरती के प्रति सच्ची परवाह को साथ लेकर फासले तय करना है। हम देश भर के लोगों तक यह खास अनुभव पहुँचाने और हर कदम पर अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए उत्साहित हैं।”
अधिरा एंड अप्पा के सीओओ करण मेंडन ने कहा, “हमारे कैफे में ग्राहकों के लिए एक खास मेनू भी उपलब्ध है, जिसमें डोसा, टाको, मेदू वड़ा वॉफल और फ़िल्टर कॉफ़ी तिरामिसू जैसे आधुनिक भोजन के विकल्प मिलते हैं। यह मेनू कॉफ़ी और खाने के शौकीन नई पीढ़ी को आकर्षित करने के साथ-साथ उन्हें कम्फर्ट, संस्कृति और गुणवत्ता का अनुभव दिलाते हैं। हमने अपनी संधारणीय प्रथाओं के तहत सुनिश्चित किया है कि नैतिक खेती और कम अपशिष्ट उत्पादन को ध्यान में रखते हुए आपको हर एक घूँट का स्वाद चखाया जाए, जो हमें स्टारबक्स और थर्ड वेव कॉफ़ी रोस्टर्स जैसी ग्लोबल चेन से हटकर एक अलग विशेष पहचान दिलाता है।”
भारतीय स्पेशलिटी कॉफ़ी बाज़ार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, अधिरा एंड अप्पा कॉफ़ी तेज़ी से बढ़ते जनरेशन Z और मध्यम वर्ग के ग्राहकों को लुभाने के लिए “हेरिटेज-फर्स्ट” मॉडल पर ज़ोर दे रहा है। यह ब्रांड “न्यू रेट्रो” आंदोलन में सबसे आगे खड़ा है—एक ऐसी संस्कृति जो आधुनिकता के नज़रिए से अपने मूल जड़ों से दुबारा जुड़ना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button