अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

चैत्र नवरात्रि साधना शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न

 

भोपाल, 27 मार्च। विश्व शांति एवं जनकल्याण की भावना के साथ एच.ई. योग मित्र मंडल द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्रि साधना शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह नौ दिवसीय शिविर 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन एच.ई. योग मित्र मंडल योग केंद्र, 68 सी-2, ए सेक्टर, पिपलानी, बीएचईएल गेट क्रमांक 5 के सामने, भोपाल में प्रतिदिन सायंकाल 4:30 बजे से 6:30 बजे तक किया गया। इस पावन साधना शिविर का संचालन आदरणीय श्री आनंदधर्मा सरस्वती जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान साधकों को योग, प्राणायाम, ध्यान एवं आध्यात्मिक साधना के विविध आयामों का मार्गदर्शन प्रदान किया गया। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया। सम्पूर्ण वातावरण भक्ति एवं साधना से ओतप्रोत रहा। रामनवमी के पावन अवसर पर हवन-पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। संस्था महासचिव सतेन्द्र कुमार ने सभी साधकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। कार्यक्रम पूर्णतः सफल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button