खबरखेल

डॉ. बृजेश चौरसिया ने शतरंज में दोहरी चैंपियनशिप प्राप्त की

डॉक्टर चौरसिया ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्रथम चक्र में डॉक्टर सुदीप यादव , द्वितीय चक्र में डॉक्टर विनोद सनोढिया , तृतीय चक्र में डॉक्टर आर. एल जमोरिया एवं चतुर्थ चक्र में चतुर खिलाड़ी डॉक्टर बी .के .अम्ब को अपनी चाल से मात दी

 

सागर, सागर में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 24 मार्च से 26 मार्च 2026 को प्रायोजित प्रायोजित एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय सागर में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय शतरंज विधा की चैंपियनशिप शासकीय राज्यस्तरीय विधि महाविद्यालय के डॉ बृजेश कुमार चौरसिया ने दोहरी चैंपियनशिप पर कब्जा किया । डॉ बृजेश चौरसिया नेउच्च शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय चैंपियनशिप को लगतार 28 वीं बार जीतने वाले अकेले शिक्षक हैं । उन्होंने आज तक अपराजेय रहते हुए सतत रूप से चैंपियनशिप पर अपना कब्जा बरकरार रखा है । हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा के साथ-साथ टीम चैंपियनशिप का भी पदक अपने नाम किया । डॉक्टर चौरसिया सबसे अधिक उम्र में प्रतियोगिता को जीतने का भी गौरव प्राप्त किया । डॉ बृजेश कुमार चौरसिया प्रतियोगिता में अकेले ऐसे व्यक्ति थे जिनकी ईएलओ रेटिंग 2137 , रैपिड रेटिंग 2042 एवं ब्लिट्ज रेटिंग 2037 थी। डॉ. चौरसिया विश्व के सक्रिय खिलाड़ियों में 14649 वीं भारत में 466 वीं एवं एशिया महाद्वीप में 2007 वीं रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ी है ।
डॉक्टर चौरसिया ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्रथम चक्र में डॉक्टर सुदीप यादव , द्वितीय चक्र में डॉक्टर विनोद सनोढिया , तृतीय चक्र में डॉक्टर आर. एल जमोरिया एवं चतुर्थ चक्र में चतुर खिलाड़ी डॉक्टर बी .के .अम्ब को अपने दारुण खेल से धराशाई कर दिया ।
इसके अलावा टीम प्रतियोगिता में भी भोपाल की शतरंज टीम ने विलक्षण खेल का प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर चौरसिया के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी श्री संजीव राठौड़ एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल श्री सुनील राय एम व्ही एम महाविद्यालय भोपाल एवं श्री मोहम्मद इश्तियाक थे । भोपाल की सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया ।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर बृजेश कुमार चौरसिया अभी हाल ही में अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज का वेटरनर वर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है । कई बार राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले डॉक्टर चौरसिया ने चर्चा में बताया कि उन्होंने विश्व के सभी खिलाड़ियों का आवाहन किया है की कोई भी विश्व का व्यक्ति या खिलाड़ी जो भी उनके बराबर या उनसे अधिक शिक्षित हो एवं उनके समान ही शतरंज की सभी विधाओं में उनके बराबर या उनसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी होगा और उन्हें सबसे पहले पराजित करेगा तो वह उस व्यक्ति को ₹ 50000 का नकद पुरस्कार भी देंगे ।
डॉक्टर बृजेश कुमार चौरसिया की शतरंज के प्रति की गई सेवाओं एवं सतत एवं महत्वपूर्ण उपलब्धियां को देखते हुए उनके विशिष्ट रूप से सम्मानित भी किया गया।
प्रतियोगिता का गरिमापूर्ण समापन समारोह सागर के लोकप्रिय एवं सम्मानित विधायक श्री शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं सागर की महापौर सम्माननीय संगीता तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डॉक्टर आनंद तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ व जिसमें सागर संभाग की अतिरिक्त संचालक डॉ नीरज दुबे की सतत उपस्थिति उल्लेखनीय रही । प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉक्टर मोनिका हडिॅया थीं ।
डॉ बृजेश कुमार चौरसिया की इस विशिष्ट उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रोमा मुखर्जी, महाविद्यालय परिवार के साथ-साथ शतरंज जगत के विभिन्न हस्तियों यथा मध्य प्रदेश के उत्कृष्टतम खिलाड़ी श्री अक्षत खमरिया , राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री बृजेश उपाध्याय , राष्ट्रीय निर्णायक श्री ब्रजभूषण दूबे , प्रदेश के उदयीमान खिलाड़ी श्री माधवेंद्र शर्मा , पूर्व मध्य प्रदेश चैंपियन श्री वरुण शर्मा इत्यादि ने हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button