मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश ने पेंशन वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर भोपाल को सौंपा

ई पी एस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर ने बताया कि EPS 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के  राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत के निर्देशानुसार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र कलेक्टर महोदय माध्यम से भेजना था पर भोपाल कलेक्टर के कार्यालय में उपलब्ध न होने के कारण ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष शशिभान भदौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर के नेतृत्व मे डिप्टी कलेक्टर लाखन सिंह चौधरी को सौंपा गया और उनसे यह अनुरोध भी किया गया की हमारा यह मांग पत्र कृपया शीघ्र ही प्रधानमंत्री को उचित सिफारिश के साथ शीघ्र ही भिजवाने का कष्ट करें ताकि हमारी लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण हो सके और पेंशनरों को राहत की सांस मिल सके. इस अवसर पर प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर, प्रदेश अध्यक्ष एसबीएस भदोरिया, उपाध्यक्ष अरुण वर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण चौधरकर, सचिव शैलेंद्र शर्मा, सह सचिव अरुण कामले, संगठन मंत्री रमेश राठौड़, मंडल सचिव  मदनलाल पुरवइया ,प्रचार सचिव आरडी सिह, जिला समन्वयक रविंद्र निकम,पंडित राव महाजन, जिला अध्यक्ष जीव नारायण घी मेरे, सहायक सचिव सह विद्या राम वर्मा, विजय वर्मा आदि काफी संख्या में पेंशनर साथी भी उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button