एजुकेशनमध्य प्रदेश

चतुर्थ क्रममोन्नत वेतनमान का जी ए डी ने किया आदेश जारी — प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने जताया आभार

5 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक सहायक शिक्षक उच्च श्रेणी शिक्षक प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक जिसमें खेल एवं संगीत शिक्षकों को भी सम्मिलित किया गया है को चतुर्थ क्रमांक वेतनमान देने की घोषणा की थीl मुख्यमंत्री ने घोषणा करते समय कहा था शान पर लगभग 322 करोड़ का वित्तीय भार आ रहा है फिर भी हमें हमारे प्रदेश के शिक्षकों को चौथा वेतनमान देने में अपार प्रसन्नता हो रही है क्योंकि इन्हीं गुरुजनों के कारण प्रदेश का शैक्षणिक परिदृश्य बदलेगाराष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से हम अपने प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तर बनाने में सफल होंगेl हनुमान जयंती के अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग ने आज आदेश जारी कर दियाl इस आदेश के पूर्व प्रदेश केशैक्षणिक जगत का सबसे बड़ा संगठन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जो शासन से मान्यता प्राप्त है संघ एवं राष्ट्रीय प्रेरणा से काम करने वाला संगठन है निरंतर दो वर्षों से शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं शिक्षक संघ के महामंत्री राकेश गुप्ता तथा संपूर्ण संगठन केद्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे थे l शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया l प्रदेश के संपूर्ण शिक्षकों में इस आदेश को प्राप्त कर हर्ष की लहर है l कल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनीष रस्तोगी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ला जी तथा स्कूल शिक्षा के सचिव डॉ संजय गोयल से प्रत्यक्ष मिलकर आग्रह किया था की 13 जनवरी को केबिनेट निर्णय होने के बाद भी आदेश में इतना विलंब होना ठीक नहीं है l अंत तः आज आदेश जारी कर दिया गया प्रदेश अध्यक्ष श्री राठौर जी को आदेश की प्रति उपलब्ध कराई गई ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष श्री शैलेश खरे उपस्थित रहे मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने प्रशासन के अधिकारियों के प्रति भी आभार माना ll

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button