मध्य प्रदेश

क्या उपक्रमों निजी संस्थाओं मे नौकरी करना अपराध है ? ई पी एस 95 पेंशनर्स को सम्मान जनक जीवन जीने के लिए पेंशन मे वृद्धि की जाये

अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने कहा कि भारत मे क्या उपक्रमों एवं निजी संस्थाओं मे नौकरी करना अपराध है क्योंकि ई पी इस 95 पेंशनर्स को न तो सम्मानजनक पेंशन दी जा रही है तथा जो भी सुविधा मिलती थी बंद कर दी गई है भारत मे बुजुर्ग 70 साल के बाद मेडिकल इन्श्योरेंश के लिए योग्य नही है बुजुर्गों को ई एम आई पर लोंन नही मिलता उन्हे जीवन यापन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है यहाँ तक कि रियायती यात्रा सुविधा भी बंद कर दी गई है प्रधान मंत्री महोदय सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं क्या यही सबका साथ सबका विकास है देश के बुजुर्गों का इन्श्योरेंश नही होने के कारण देश के लाखों पेंशनर्स बुजुर्गों की बिना इलाज के मृत्यु हो जाती है जो कि भारत जैसे महान देश मे उचित नही है. अत: अमर शहीद फाउंडेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय से विनम्र अनुरोध किया है कि देश के सभी 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गो का मेडिकल इन्श्योरेंश कराया जाये ताकि देश मे किसी भी बुजुर्ग कि बिना इलाज के मृत्यु न हो साथ ही ई पी एस 95 के पेंशनर्स को रुपये 7500 + डी ए सम्मानजनक पेंशन का भुगतान किया जाये साथ ही पेंशनर्स को मेडिकल सुविधा दी जाये तथा रियायती यात्रा सुविधा बहाल की जाए, ताकि देश के बुजुर्ग पेंशनर्स सम्मान जनक जीवन जी सकें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button