मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल कर्मचारी पीएफ ट्रस्ट ने जारी की वित्तीय वर्ष 2025-26 की लेखा पर्ची

इतिहास में पहली बार वित्तीय वर्ष के समाप्त होने के अगले दिन जारी हुई पर्ची

भोपाल । मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल कर्मचारी भविष्यनिधि न्यास (पीएफ ट्रस्ट) द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9.5 प्रतिशत वार्षिक व्याज दर निर्धारित करते हुए अपने अभिदाताओं की वार्षिक लेखा पर्ची 1 अप्रैल को जारी कर दी गई। मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल कर्मचारी भविष्यनिधि के इतिहास में पहली बार वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही अगले दिन वार्षिक लेखा पर्ची जारी की गई। भविष्यनिधि न्यास द्वारा उक्त लेखा पर्ची मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की वेबसाइट https://www.mptransco.in/pfslip/ पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर लॉग-इन कर के पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल की समस्त उत्तरवर्ती कंपनियों के कार्मिक अपने भविष्यनिधि (जीपीएफ) खाते में जमा राशि को देख सकते हैं। -लेखा पर्ची डाउनलोड करने का तरीका-
https://www.mptransco.in/pfslip/ लिंक को क्लिक करने पर पेज ओपन होगा जिसमें यूजर आईडी (User ID) में कार्मिक को अपना आठ अंको का जीपीएफ खाता नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद पासवर्ड (Password) में कार्मिक को अपना नाम जैसा कि गत वर्ष या पुरानी जीपीएफ पर्ची में आपका नाम आता हो उसके प्रथम चार अक्षर (Capital Letter) के बाद अपना आठ अंको का जीपीएफ खाता नंबर डालना होगा। इसके बाद कार्मिक अपने खाते में लॉगिन हो सकेंगे। अगली स्क्रीन पर कार्मिक प्रथम विकल्प के रूप में एन्युल पीएफ स्ल‍िप ऑपशन (Annual PF Slip Option) का चयन कर आगे बढ़ सकते हैं। कार्मिक अगले पेज पर वित्त वर्ष का चुनाव कर Get Report (.pdf) पर क्लिक करके अपनी लेखा पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे। कार्मिक को यह ध्यान रखना होगा कि यदि उनके वेब ब्राउज़र का पॉप-अप ऑफ है तो उसे अनुमति (allow) देना होगी। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य वित्तीय अध‍िकारी मुकुल मल्होत्रा के मार्गदर्शन और संयुक्त निदेशक भविष्यन‍िध‍ि कमलेन्द्र झा व उप निदेशक भविष्यन‍िध‍ि सुजीत खटीक के निर्देशन में लेखाध‍िकारी वीरेन्द्र कुमार व कार्यालय सहायक योगेश जैन व उनकी टीम द्वारा में अभिदाताओं की जीपीएफ पर्ची को त्वरित रूप से जारी करने का कार्य किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button