मध्य प्रदेश

जितेंद्र सिंह तोमर के भोपाल आगमन पर जावेद वकील खान द्वारा भव्य स्वागत, आप कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह

भोपाल। आम आदमी पार्टी दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के भोपाल आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जावेद वकील खान के नेतृत्व में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। शहरभर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए और एयरपोर्ट से लेकर पूरे भोपाल शहर को विशेष रूप से सजाया गया, जिसकी राजनीतिक गलियारों में व्यापक चर्चा हो रही है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बातचीत में विश्वास जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद अब मध्य प्रदेश में भी अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी का प्रदेश कार्यालय भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है।

इस दौरान तोमर के स्वागत में उन्हें फल-फ्रूट से तोला गया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के मध्य चरण में साफा बांधकर, शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। तोमर के इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जावेद वकील खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवाओं को जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

जावेद वकील खान ने यह भी कहा कि जितेंद्र सिंह तोमर के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद मध्य प्रदेश के युवाओं और अल्पसंख्यक वर्ग में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। ईश्वर सर पर मीडिया प्रभारी मिराज आलम सैयद मंजूर अली सहित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button