देशराजनीतिक

प्रियंका चतुर्वेदी की पीएम मोदी से मुलाकात, 5 दिन में दो 2 बार तारीफ, फ्यूचर की पॉलिटिक्स पर बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के सियासी इन दिनों बदले-बदले नजर आ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने पीएम मोदी से एक बार फिर मुलाकात की। साथ ही फोटो शेयर करते हुए पीएम मोदी को 5 दिन में दो बार धन्यवाद दिया है और उनकी तारीफ की है। हालांकि 5 दिन में इस दूसरी मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी भविष्य की राजनीति को लेकर सियासी अटकलों पर विराम लगा दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि वह विपक्ष की मुखर सदस्य बनी रहेंगी क्योंकि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं देश के लिए लड़ती रहूंगी और आवाज उठाती रहूंगी।

विपक्ष में बनी रहेंगी प्रियंका चतुर्वेदी!

  • उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में उनके अनुभवों को सुना और अपने विचार भी साझा किए। प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि यह मुलाकात उनके लिए काफी मायने रखती है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह आगे भी विपक्ष की एक मुखर आवाज बनी रहेंगी, क्योंकि देश के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी है।

मैं विपक्ष में एक मुखर सदस्य बनी रहूंगी, क्योंकि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है।

प्रियंका चतुर्वेदी

 

  • प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि वह राष्ट्रहित के मुद्दों पर लगातार बोलती रहेंगी और देश के लिए काम करती रहेंगी। पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘जय महाराष्ट्र, जय हिंद’ लिखा।
  • इससे पहले प्रियंका चतुर्वेदी ने 29 मार्च को पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने राज्यसभा से सम्मानजनक विदाई क्षण का जिक्र किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- कि जब खुद प्रधानमंत्री संसद से विदाई देते हैं, तो यह उनके लिए बेहद खास और यादगार पल बन जाता है।
  • इससे पहले भी करीब 7 महीने पहले शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी, उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
  • प्रियंका चतुर्वेदी की पीएम मोदी से बार-बार मुलाकात और सोशल मीडिया मैसेज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह कुछ बड़ा सियासी उलटफेर कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button