देशमध्य प्रदेश

CRPF मै signal के जवानों की पेंशन जाते समय 10-12 लाख रूपयों की भारी भरकम कटौती जवानों मै असंतोष

केंद्रीय रिजर्व पुलिस मै सिग्नल के कार्मिकों को पेंशन जाते समय लगभग 10 से 12 लाख रूपये की कटौती का सामना करना पड़ रहा है साथ ही मूल वेतन मै भी भारी कटौती की जा रही है जिससे कि कार्मिकों मै निराशा की भावना के साथ साथ भरी असंतोष है । बल के सदस्यों द्वारा महानिरिक्षक (संचार) एवं अन्य उच्च अधिकारियों से इस संदर्भ में गुहार भी लगाई पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला ।हमारे संवाददाता से बात करते हुए अरुण कुमार राणा Ex सब इंस्पेक्टर रेडियो ऑपरेटर ने बताया कि इस सारी कटौती की शुरुआत DoPT के पूर्व मै निकले एक आदेश के अधार की जा रही जिसमें निर्देश दिए गए थे ACP/MACP के लाभ date of initial appointment (प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि ) से दिए जाए परन्तु सिग्नल में पूर्व से ही इस लाभ की गढ़ना (ऐसे कार्मिक जो जीडी से सिग्नल मै NK/RO एवं 10/10/1997 के बाद से HC/RO पद पर रिमास्टर होने के बाद) से ही की जाती थी और इसी आधार पर वेतन एवं अन्य भत्ता का निर्धारण किया जाता था और सिग्नल कैडर मै ये व्यवस्था DoPT आदेशानुसार ही लागू की गई थी जिसमें ये बताया गया था कि जो कार्मिक CT /GD से NK/RO या HC/RO मैं रिमस्टरहोने उपरांत जिस तिथि से कार्मिक रिमास्टर हुए है उसी DATE को ही INTIAL DATE OF APPOINMENT ( प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि) माना जाता रहा है। उपरोक्त कटौती संदर्भ मै।सिग्नल बटालियनों मै भी मतभेद है वर्तमान ये कटौती कुछ ही सिग्नल बटालियनों द्वारा की जा रही है इससे ये प्रतीत होता है कि कुछ अफसर अपनी मनमर्जी से कर रहे है और पेंशन जाने वाले कार्मिकों मै असंतोष की भावना पैदा कर रहे है साथ ही मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा हैं जो कि सरासर अन्याय है । गृहमंत्री अमित शाह निवेदन है कि सिग्नल कार्मिकों के साथ हो रहे अन्याय को मद्देनजर रखते हुए महानिदेशक  CRPF को उचित निर्देश देकर पेंशन जा रहे कार्मिक और उनके परिवारों न्याय /राहत दिलाने का कष्ट करें ।
अरुण कुमार राणा
Ex सब इंस्पेक्टर रेडियो ऑपरेटर CRPF

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button