खेल

सिर्फ 11 गेंदें खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच, प्रियांश आर्या ने IPL में रचा इतिहास

क्रिकेट के दिग्गजों ने पंजाब की रिकॉर्ड जीत के बाद मैन ऑफ़ द मैच प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ़ों के पुल बांध दिए. पंजाब ने रिकॉर्ड 9वीं बार 200 प्लस स्कोर के लक्ष्य का पीछा कर सबको फिर से अपना लोहा मनवा दिया. पिछले साल की उपविजेता पंजाब की टीम के लिए चेन्नई के मैदान पर ये उनकी चौथी जीत साबित हुई. जबकि, चेन्नई की ये लगातार छठी हार है. पंजाब ने चेन्नई के ख़िलाफ़, हांलांकि, 8 गेंद रहते ही चेन्नई के ख़िलाफ़ जीत हासिल कर ली. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने JioHotstar पर कहा, “ये पंजाब की ज़बदस्त जीत है. ये जीत आसान नहीं थी. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन की ओपनिंग पार्टनरशिप की वजह से जीत आसान बन गए. और फिर, सरपंच ने 50 का पंच लगा दिया. स्टोईनिस और शशांक सिंह ने तो आख़िर में काम पूरा कर दिया. लेकिन पंजाब ने साबित कर दिया कि वी आर हीयर टू विन (हम यहां जीत के लिए आये हैं.)”

नेक्स्ट बिग थिंग ऑफ़ इंडियन क्रिकेट- दूसरे सीज़न भी प्रियांश का बारूद

दिल्ली प्रीमियर लीग से आईपीएल में ग्रैजुएट होनेवाले 24 साल प्रियांश आर्या ने दूसरे सीज़न भी अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है. पहले मैच में 7 रन बनाने वाले प्रियांश आर्या ने सिर्फ़ 11 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों के सहारे 39 रनों की पारी खेली. हरभजन सिंह और हर्षा भोगले से लेकर उनके कप्तान श्रेयस अय्यर भी उनके कायल नज़र आए.

श्रेयस अय्यर ने कहा, “210 के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर जाने से पहले फ़िक्र ज़रूर थी. लेकिन प्रियांश (आर्या) और प्रभसिमरन (सिंह) ने जैसी शुरुआत की और ये जोड़ी जैसे खेलती है वो देखना टीम के लिए बेहद शानदार है. प्रियांश ने 11 गेंदों पर 39 बना डाले. 210 के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऐसी ही शुरुआत की ज़रूरत है.”

प्रियांश आर्या फुल पैसा वसूल

पिछले सीज़न 3.8 करोड़ रुपये में खरीदे गए प्रियांश आर्या फुल पैसा वसूल पारियां खेल रहे हैं. पिछले सीज़न वो पंजाब के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनानेवाले बैटर रहे. 2025 में अपने पहले सीज़न में उन्होंने चेन्नई के ही ख़िलाफ़ 39 रनों की तूफ़ानी शतकीय पारी खेली थी जिसे कई दिग्गजों ने आईपीएल के सबसे उम्दा शतकों में से एक कहकर सराहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button