एलएनसीटी में 9वें इंजीनियर ओलंपिक्स केअंतर्गत एथलेटिक्स शतरंज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन


भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एलएनसीटी), रायसेन रोड, भोपाल में आयोजित 9वें इंजीनियर ओलंपिक्स की पांच दिवसीय प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले लगातार जारी हैं। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में कड़े मुकाबले देखने को मिले। 100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में सिद्धांत कुशवाहा (एलएनसीटीयू, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिंस कुमार सिंह (एसआईआरटी) द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं 100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में जस्टिना सोनवानी (गोल्डन केरी, मंडीदीप) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रेणु (एलएनसीटीयू, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन) द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में नागेश रैकवार (एलएनसीटीयू) ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अनुराग मिश्रा (एलएनसीटी) द्वितीय स्थान पर रहे। शॉटपुट (महिला वर्ग) में टीनू तिवारी (गोल्डन केरी, मंडीदीप) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जस्टिना सोनवानी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं शॉटपुट (पुरुष वर्ग) में अभय शर्मा (एलएनसीटी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पद्मनाभ गौर (एलएनसीटीयू, एआईएमएल) द्वितीय स्थान पर रहे।
शतरंज प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में यशस्वी चौकसे (एलएनसीटी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकिता कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में अनुज डंडोतिया (आईईएस यूनिवर्सिटी) ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दीपांशु असाती (एलएनसीटी) द्वितीय स्थान पर रहे। ई-स्पोर्ट्स (BGMI) प्रतियोगिता में टीम हेवोस (एलएनसीटी ई) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि टीम हेंड्रा (एलएनसीटी यू) उपविजेता रही।
खो-खो प्रतियोगिता में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। महिला वर्ग के फाइनल में एलएनसीटी यू की टीम ने संजू स्पोर्ट्स क्लब को 19-3 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें राणा सांगा, बीना की टीम ने केवीके मंडी बामोरा को 8-7 से हराकर खिताब जीता। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंतिम क्षण तक परिणाम अनिश्चित बना रहा, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।



