राष्ट्रीय संघर्ष समिति म प्र ने पेंशन वृद्धि के लिए संविधान निर्माता डा. बाबा साहब अम्बेडकर को ज्ञापन सौंपा


संविधान निर्माता एवं गरीबों के मसीहा डा बाबा साहब अम्बेडकर जी के जयंती के अवसर पर उन्हे माल्यार्पण कर ई पी एस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एवं प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर के नेतृत्व मे ई पी एस 95 पेंशनर्स की पेंशन वृद्धि रुपये 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू कराने का ज्ञापन संविधान निर्माता एवं गरीबों के मसीहा डा बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा को ज्ञापन सौंपा गया साथ ही अनुरोध किया गया कि भारत सरकार के प्रधान मंत्री महोदय श्रम मंत्री महोदय एवं वित्त मंत्री महोदय को सद्बुद्धि दे कि ई पी एस 95 पेंशनरों की पेंशन मे तत्काल वृद्धि करें प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा ने यह भी बताया कि दिनांक 15 अप्रैल को 2 बजे से 4 बजे तक कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय अरेरा हिल्स भोपाल धरना प्रदर्शन कर क्षेत्रीय आयुक्त को पेंशन वृद्धि का ज्ञापन सौपा जायेगा इस अवसर पर अरुण वर्मा आर ए धारकर एस एस तिवारी शैलेन्द्र शर्मा अरुण चौधर आर डी सिंह मो खान राजू अवस्थी हतिम अली अंसारी ओ पी सोनी आदि अनेक कर्मचारी उपस्थित थे.



