मध्य प्रदेश
केनरा बैंक के कर्मचारियों ने बाबा साहब को किया याद
बैंक के कर्मचारियों ने फल और शरबत किए वितरित


भोपाल ।राजधानी स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वींजयंती धूमधाम से बनाई गई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक केनरा बैंक के कर्मचारियों ने भी स्टाल लगाया और मानव सेवा को समर्पित शरबत और फल वितरित किए । कर्मचारियों ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।



