खबरमध्य प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने बाबा साहब को किया नमन

हम बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं-आदिमूलम

भोपाल । राजधानी  के बोर्ड ऑफिस चौराहा पर 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पाठक जी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव एस  आदिमूलम ने कहा कि हम बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश में होने वाले नगरी निकाय और विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं पाठक ने कहा कि आज हम सब मिलकर धूमधाम से बाबा  साहब की जयंती मना रहे हैं और आम आदमी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह से संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button