खबरमध्य प्रदेश
आजाद समाज पार्टी ने बाबा साहब को किया नमन
अमित बंसोड़ बोले बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित हैं


राजधानी भोपाल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से 14 अप्रैल को मनाई गई। बोर्ड ऑफिस चौराहा पर काफी संख्या में बाबा साहब के अनुयाई इकट्ठे हुए। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अमित बंसोड़ ने भी बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पूरे देश ही नहीं आज विश्व में भी बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही है। आज पार्टी द्वारा भव्य रैली निकाली गई। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी के निर्देशानुसार हम आज कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। भाजपा सरकार में संविधान सुरक्षित नहीं है हम हमेशा संविधान की सुरक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे और इसकी रक्षा के लिए संकल्पित हैं।



