खबरमध्य प्रदेश

दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेला 2 एवं 3 मई को आयोजित

पार्किंग एवं फूड ज़ोन को और बेहतर बनाने की योजना पर समिति कर रही काम

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में दिनांक 2 एवं 3 मई को दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का आग़ाज होने जा रहा है, इस मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कबीर की कुटिया में समिति द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप सिंधी मेला समिति के संरक्षक एवं विधायक भगवानदास सबनानी मेला समिति के वरिष्ठ साथीगण भोपाल के सभी मोहल्ला पंचायत के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। इस वर्ष यह मेला नारी शक्ति एवं पर्यावरण पर आधारित रहेगा। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस वर्ष नारी शक्ति पर मेले की थीम रखी जाएगी, जैसा की आप सभी जानते है मातृशक्ति के बिना समाज अधूरा है। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान हो, या राजनीति, इसी बात का विशेष सम्मान करते हुए समिति ने इस वर्ष सिंधी मेले को नारी शक्ति का रूप दिया जा रहा है, साथ ही लोगो को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को याद दिलाने के लिए लोगो को जागरूक करने का भी प्रयास इस सिंधी मेले के माध्यम से किया जाएगा। दरयानी ने बताया कि इस वर्ष पार्किंग एवं फूड जोन पर बहुत जायदा ध्यान दिया जाएगा, फूड जोन को और जायदा विशाल बनाने की योजना है जिससे आने वाला अतिथि खुली जगह में भोजन का आनंद ले सकें। इसके अलावा अक्सर देखा गया है कि मेले में आने वाले बुजुगों को पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन इस वर्ष समिति द्वारा वैले पार्किंग की व्यवस्था भी मेले परिसर में शुरू की गई है। दरयानी ने बताया कि इस वर्ष सुनील किंगरारानी को मेले का संयोजक, चंदर डुलानी को सह संयोजक एवं भारती ठाकुर को इस आयोजन की सह संयोजिका नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किशोर तनवानी, घनश्याम पंजवानी, के.एल. दलवानी, जी.सी केवलरमानी, प्रदीप आर्तवानी, महेश बजाज, अमर दावानी सहित गणमान्य लोग एवं महिलायें इस बैठक में शामिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button