अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश
बुध प्रदोष पर हरित श्रृंगार एवं शीतल रस से हुआ अभिषेक


भोपाल |श्रीबड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट द्वारा आज बुधप्रदोष के अवसर पर भारत को विश्व गुरु बनाने एवं पर्यावरण को संरक्षित करने की कामना को लेकर बाबा बटेश्वर का हरित श्रृंगार किया गया| समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया प्रातः काल नियमित अभिषेक प्रदोष काल मे मोसंबी अनार संतरा गन्ना के शीतल रस एवं विजया से अभिषेक कर बाबा बटेश्वर का हरित श्रृंगार किया गया| रात्रि में महाआरती ,भजन संध्या के बाद प्रसादी वितरण हुआ| इस अवसर पर आकाश अग्रवाल शिशिर मित्तल सौरभ जैन मोनू राठौर प्रकाश मालवीय आदि उपस्थित थे



