खबरमध्य प्रदेश

आईसेक्ट द्वारा “विकसित भारत के लिए एआई आधारित कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक उद्यमिता” विषय पर पांचवें समर्थ भारत कॉन्क्लेव का आयोजन 22-23 अप्रैल को

भोपाल।देश का अग्रणी सामाजिक उद्यम आईसेक्ट द्वारा “समर्थ भारत कॉन्क्लेव – 2026” के पांचवें संस्करण का आयोजन 22 एवं 23 अप्रैल को कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में किया जा रहा है। इस वर्ष कॉन्क्लेव का विषय “विकसित भारत के लिए एआई आधारित कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक उद्यमिता” रखा गया है। कॉन्क्लेव का उद्घाटन ्रथम ता कीयमिता कीिशिषज्ञ स कफिशिएंट एंड इंटेलिजेंट एसेसमेंट्स  रहा है। इसके अलावा एआई पवेलियन में युवा फॉर एआई22 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल करेंगे।

इसके साथ ही आईसेक्ट द्वारा 4 मई से 29 मई तक देश के 19 राज्यों में राज्य स्तरीय सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। यह वार्षिक कॉन्क्लेव विकसित भारत के निर्माण के साझा संकल्प के साथ सीखने, संवाद करने और सहयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। आईसेक्ट, भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में नॉलेज सेशन, प्रतिष्ठित सामाजिक उद्यमियों एवं नीति-निर्माताओं के विचार-विमर्श, तथा एआई आधारित कौशल विकास और वित्तीय समावेशन, एम्प्लॉयबिलिटी, इंक्लूजिव ग्रोथ इत्यादि विषयों पर केंद्रित पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही कॉन्क्लेव के मुख्य आकर्षण में सामाजिक उद्यमिता के अवसर प्रदान करने एक्सपो और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़े विभिन्न पहल को प्रदर्शित करने आईसेक्ट एआई लिटरेसी पवेलियन का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान “एम्पॉवरिंग भारत: रीचिंग द अनरीच्ड थ्रू मोबाइल स्किल लैब्स”, “स्केलिंग एम्प्लॉयबिलिटी थ्रू पार्टनरशिप्स: गवर्नमेंट, इंडस्ट्री एंड नॉन-प्रॉफिट्स”, “एम्पॉवरिंग यूथ थ्रू स्किल बिल्ड: क्रिएटिंग पाथवेज टू सस्टेनेबल करियर्स” तथा “एआई फॉर भारत: लेवरेजिंग टेक्नोलॉजी फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ” जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें जेनपेक्ट की सीएसआर हेड रचना चुघ, वाधवानी फाउंडेशन से कर्नल संतोष, पॉलीकैब के अभिजीत जालटे एवं मंदर सिंह, एमपीएसईडीसी की सीजीएम शिवांगी जोशी, नैसकॉम के गवर्नमेंट रिलेशन हेड करण सिंह तथा एसचीएल टेक की सीनियर डायरेक्टर पारुल चौधरी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि बतौर वक्ता भाग लेंगे।
इसके अतिरिक्त एमओयू हस्तांतरण, पुस्तक एवं प्रोफाइल का विमोचन तथा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। सम्मेलन में सूक्ष्म उद्यमियों और छात्रों के लिए व्यावसायिक अवसरों को प्रदर्शित करने हेतु एक विशेष एक्सपो भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही आईसेक्ट द्वारा आयोजित रोजगार मेलों से चयनित अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर लेटर भी प्रदान किए जाएंगे।
दो दिवसीय कॉन्क्लेव का प्रमुख आकर्षण आईसेक्ट का “एआई लिटरेसी मिशन पवेलियन” होगा, जहां विभिन्न स्टार्टअप्स एवं आईसेक्ट की एआई पहल को प्रदर्शित किया जाएगा। इस पवेलियन में “आईसेक्ट एआई गुरु” के अंतर्गत एआई ट्यूटर, एआई इंटरव्यूअर और एआई प्रैक्टिस कोच का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही आईसेक्ट विश्वविद्यालय समूह के छात्रों द्वारा विकसित एआई प्रोडक्ट्स तथा एआईसी-आरएनटीयू के स्टार्टअप्स के नवाचार भी प्रदर्शित किए जाएंगे। आईसेक्ट का “कौशल रथ” भी प्रदर्शनी का हिस्सा होगा, जो दूरस्थ क्षेत्रों में एआई जागरूकता और प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त “युवा फॉर एआई” जैसे निःशुल्क एआई लिटरेसी कोर्स तथा “Evalis” स्मार्ट एआई आधारित मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी भी दी जाएगी।
इस अवसर पर आईसेक्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा,
“समर्थ भारत कॉन्क्लेव – 2026 का उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण हेतु ठोस और क्रियान्वित समाधानों पर संवाद को आगे बढ़ाना है। एआई आधारित कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक उद्यमिता आज समावेशी विकास के प्रमुख स्तंभ हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युवाओं को नए अवसर प्रदान करते हुए रोजगार और नवाचार की दिशा तय कर रहा है। आईसेक्ट जमीनी स्तर पर कौशल, डिजिटल साक्षरता और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि यह कॉन्क्लेव नए विचारों, साझेदारियों और अवसरों के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के लक्ष्य को सशक्त बनाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button