खबरमध्य प्रदेश

ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपये 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू करने के लिए धरना प्रदर्शन कर ई पी एफ कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा

भोपाल । राष्ट्रीय संघर्ष समित ई पी एस 95 के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के अव्हान पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भोपाल के सामने धरना प्रदर्शन कर ई पी एस 95 पेंशनर्स की प्रमुख मांग पेंशन वृद्धि हेतु सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव एवं राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर के नेतृत्व मे ई पी एस 95 के पेंशनर्स के लिए रुपये 7500+डी ए एवं मेडिकल सुविधा 18 अप्रैल के तक लागू करने के लिए
प्रधानमंत्री महोदय के नाम ई पी एफ ओ क्षेत्रीय कमिश्नर कर्मचारी भविष्य निधि कर्मचारी संगठन भोपाल को ज्ञापन सौंपा क्षेत्रीय आयुक्त द्वारा अति शीघ्र कार्यवाई का अश्वासन दिया है साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने कहा ई पी एस 95 पेंशनर्स की पेंशन वृद्धि की घोषणा 18 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से की जाए अन्यथा पूरे देश मे करो या मरो आंदोलन के तहत रेल रोको रास्ता रोको अमरण अनशन धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जबाबदारी सरकार की होगी

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रतिनिधि मंडल मे अरुण वर्मा आर ए धारकर ओ पी सोनी हतिम अली अंसारी पी सी जैन शैलेन्द्र शर्मा आर डी सिंह अरुण चौधर फ़्रांसिस एग्नीश एस सी त्रिपाठी रेखा बाजपेई वीणा जोशी आर पी सध्या राजू अवस्थी एस एस तिवारी आर के खरे राजेश कुमार श्रीवास्तव पी एल शर्मा व्ही के शुक्ला श्री संजीव कुमार भाटी अरुण कमले रविन्द्र निकम जीव नारायण पी के जैन एस के जोशी नारायन् राम गोपाल कुशवाहा पंडित राव सहित अनेक पेंशनर्स कर्मचारी नेता भारी संख्या मे शामिल थे पेंशनर्स कर्मचारी नेता अरुण वर्मा ने पेंशनर्स से अनुरोध किया कि आप मेरा साथ दो मै तुम्हे सम्मान जनक पेंशन दूँगा

अरुण वर्मा, आर ए धारकर
महासचिव समन्वयक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button