खबरमध्य प्रदेश

राठौर संघ भोपाल का सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन 20 अप्रैल को 

परिचय सम्मेलन में लगभग 250 युवक -युवतियां अपना परिचय देंगे- मदन लाल राठौर

भोपाल। राठौर समाज की प्रतिष्ठित संस्था “राठौर संघ भोपाल” द्वारा समाज की परंपराओं, संस्कारों एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन पूरी तरह पर्यावरण को समर्पित किया गया है। सामाजिक जिम्‍मेदारी का निर्वाह करते हुए पर्यावरण के तहत कई मुख्य बातों को ध्‍यान रखा गया है। यह आयोजन 20 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया) को पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान, दशहरा मैदान, कलियासोत डेम, नेहरू नगर, भोपाल में संपन्न होगा। परिचय सम्मेलन में लगभग 250 युवक, युवतियां अपना परिचय देंगे।  कार्यक्रम के दौरान स्वल्पाहार और भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। समारोह में आने लिए मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई विशिष्ट जनों को आमंत्रित किया गया। राज कुमार राठौर (राजू), अध्यक्ष, राठौर संघ भोपाल,  संतोष राठौर (वसंत), उपाध्यक्ष, मदनलाल राठौर, कार्यक्रम अध्यक्ष और गणेश राठौर, कोषाध्यक्ष ने बताया कि राठौर संघ भोपाल ने सम्मेलन और परिचय सम्मेलन को पूरी तरह पर्यावरण को समर्पित किया है। इसके लिए आयोजन को प्‍लास्टिक मुक्‍त किया गया। यानी सम्मेलन में प्लास्टिक डिस्पोजल का नहीं, बल्‍कि कागज से बने डिस्पोजल का इस्तेमाल किया जायेगा। इतना ही नहीं पानी पीने के लिए प्लास्टिक के ग्लास नहीं, बल्‍कि स्टील और तांबे के लोटे का उपयोग होगा।

मदनलाल राठौर ने कहा कि इस सम्मेलन को दहेज मुक्त किया गया है। दहेज जैसी कुप्रथा का समाज पहले से विरोध करता है। ऐसे में सम्मेलन में विशेष रूप से इस बात का ध्‍यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध के बाद घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर बनी स्‍थिति के मद्देनजर राठौर समाज ने लकड़ी भट्टी का फैसला लिया। सम्मेलन में बनने वाला भोजन लकड़ी भट्टियों पर बनाया जायेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button