खबरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

भोपाल गोविंदपुरा भोपाल के मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के आस्था परिसर के मैदान में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महासंघ की 11 सूत्रीय मांगों को पुरजोर से उठाया गया । कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने अपने उद्बोधन में संविदा कर्मचारियो के नियमितिकरण , बाह्य स्रोत कार्मिकों के निगम /मंडल की स्थापना समेत अन्य विसंगति, नियमित कार्मिकों TA/PA/ ARO समकक्ष की वेतन विसंगति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी विसंगति ,तृतीय श्रेणी के अधिकारियों का गृह जिले स्थानांतरण ,विद्युत सहकारी समिति के कार्मिकों का संविलयन , ग्रेजुटी 20 लाख से 25 लाख की जाए, अनुकंपा आश्रितों को 2000 से 2012 के बीच सामान्य मृत्यु के प्रकरण में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए, अप्रैल 1989 के वेज बोर्ड में नवनियुक्त 1 में 1989 से 1998 तक के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के साथ वेतन विसंगति का जो भेदभाव किया गया उसके सापेक्ष उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर की डबल बेंच के आदेश का शीघ्रपालन किया जाए,
उच्च शिक्षा प्राप्त (डिप्लोमा PDTC )व नियुक्ति से पूर्व डिप्लोमा प्राप्त को कनिष्ठ अभियंता के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाए, मध्य प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर द्वारा सभी को अशिष्ट किया गया कि शीघ्र ही शासन से सभी मांगों पर विपक्षी बैठक करवा कर निराकरण करवाया जाएगा,
मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्री सुशील कुमार पांडे जी ने कहा यदि शासन प्रशासन हमारी न्यायोचित मांगों को नहीं मानता है तो महासंघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होगा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अशोक शुक्ला,अखिल भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं सह प्रभारी विद्युत क्षेत्र, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप जी गुर्जर ,प्रदेश महामंत्री महासंघ श्री सुशील कुमार पांडे, निवर्तमान अध्यक्ष अखिल अध्यक्ष एवं पूर्व में कैबिनेट मंत्री दर्जा श्री हेमंत तिवारी जी,अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय मंत्री द्वय श्री राम विलास टाले, श्री सतेंद्र पाटकर ,अखिल भारतीय उपाध्यक्ष राजकुमार नायक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भारतीय मजदूर संघ श्रीमती वर्षा खानविलकर , अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ की अखिल भारतीय मंत्री श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती सुषमा लाखे, प्रदेश संगठन मंत्री, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री हरिहर दास वैष्णव,महामंत्री श्री संदीप त्रिपाठी,पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री श्री भगवान स्वरूप श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्र महामंत्री श्री मणिराज विश्वकर्मा , ट्रांसमिशन के अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह, महामंत्री श्री राजेश जैन, उत्पादन महामंत्री श्री पंकज पवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश चौरसिया , मध्य क्षेत्र के पदाधिकारियों में व्यवस्था टोली में श्री अमित सिंह राजपूत, श्री देवेंद्र नेवले, श्री शेखर राखड़े, श्री संदीप ठाकरे, श्री संदीप सूर्यवंशी, श्री अमित कुर्मी, श्री ऐश्वर्य डिगरसे,श्री पंकज बागड़ी, श्री छगन दवे, श्री महेंद्र परमार ,श्री सुनील सरयाम,श्री आमिर खान,श्री वशिष्ठ पटेल, श्री गणेश धौंसिया, श्री नवनीत , श्री सीताराम, श्री रवि धुर्वे, श्री सीताराम ,श्री संजय लिल्हारे ,श्री प्रकाश धुर्वे, श्री चंद्रशेखर मुजाल्दे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button