महिलाओं ने धूमधाम से मनाई डाॅ आंबेडकर जयंती कक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित


भोपाल में 12 अप्रैल से डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती निरंतर मनाई जा रही है। इसी की कडी में करुणा बुध्द विहार, तुलसी नगर में प्रबुध्द महिला मंडल के तत्वावधान मे डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जी की 135 वीं जयंती मनाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पूज्य भन्ते दीपांकर सुमेधो जी ने तथागत बुद्ध एवं डाॅ बाबासाहेब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर हुए त्रिशरन पंचशील ग्रहण कराई गई। इसके पश्चात प्रबुध्द महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष विजयलक्ष्मी ठक्कर, चन्द्रकला गौरखेडे, दिक्षा गजभिये, प्रमिला चक्रनारायन, पुष्पलता गेडाम, इन्दु पाटिल आदि महिलाओ ने संबोधित करते हुए बताया कि डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जी का महिलाओ के उत्थान मे विशेष योगदान है, इस देश मे अस्पृश्य और महिलाओ को मतदान का अधिकार दिया, उन्होने बताया कि महिला अधिकारो से संबंधित तैयार कर प्रस्तुत किया गया हिन्दू कोड बिल पास नही होने पर डाॅ आंबेडकर जी ने मंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। आज महिलाओ को सभी क्षेत्र मे प्राप्त समानता का अधिकार केवल डाॅ आंबेडकर जी से मिला है और इसी वजह से आज हम बडे मंच पर खेले होकर अपनी बात रख पास रहे है। कार्यक्रम में नागपुर से पधारे दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी चेयरमेन डाॅ चन्द्रबोधि पाटिल एवं प्रबुद्ध महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा मान विजयलक्ष्मी ठक्कर जी व्दारा संस्था के लिए दिये गये अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रबुध्द महिला मंडल की ओर से सम्मान किया गया।
प्रबुध्द महिला मंडल की अध्यक्ष अंजली चवरे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रबुध्द महिला मंडल की विभिन्न पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के तहत बुध्द और भीम पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चो और महिलाओ ने सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम मे प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया। आयु कल्पना माणिक के नेतृत्व में महिलाओ ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कविता गेडाम ने किया तथा संचालन नीता रामटेके व्दारा किया गया।
इस अवसर पर बडी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं बौध्द उपासक – उपासिकायें उपस्थित थे।


