मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से म.प्र. तैलिक साहू सभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट
निगम-मंडलों में साहू समाज की भागीदारी एवं 23 मई को जबलपुर मे नव नियुक्त पदाधिकारीयों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित


भोपाल। आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से सीएम हाउस स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।
मध्य प्रदेश तैलिक साहू के मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश जी साहू एवं संरक्षक ताराचंद जी साहू महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर माँ कर्मा देवी जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
भेंट के दौरान मध्य प्रदेश में होने वाले निगम-मंडलों में साहू समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। साथ ही आगामी 23 मई 2026 को जबलपुर में आयोजित होने वाले मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री जी को औपचारिक रूप से आमंत्रण पत्र सौंपा गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने समाज की एकता एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश साहू, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती आभा साहू, सलाहकार श्री हरिशंकर साहू, महासचिव श्री अनिल कुमार साहू अकेला, कोषाध्यक्ष श्री मदनलाल साहू एवं मीडिया प्रभारी श्री विवेक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।



