मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकाण्ड शोध संस्थान के तत्वावधान में वास्तु महासम्मेलन एवं ज्योतिषी सम्मान समारोह का आयोजन 1 और 2 जून को



भोपाल/इंदौर। कार्यक्रम प्रभारी एवं संस्था के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजगुरु पं. कृपाराम उपाध्याय ने बताया कि मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकाण्ड शोध संस्थान, के तत्वाधान में 1 एवं 2 जून 2026 को नवम ज्योतिष, वास्तु महासम्मेलन एवं ज्योतिषी सम्मान समारोह का आयोजन नरसिंह वाटिका एरोड्रम रोड पुलिस पेट्रोल पंप के पास इन्दौर में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में देश-विदेश से ज्योतिष, वास्तु, अंक शास्त्री, हस्ताक्षर विज्ञान, हस्त रेखा, यंत्र-मंत्र-तंत्र, रत्न, रेकी हीलर, तंत्र, मंत्र, यंत्र, रुद्राक्ष, टेरोकार्ड एवं कर्मकाण्ड के महिला विद्वानों सहित करीब 350 विद्धान सम्मलित होंगे, जो अपने-अपने शोध पत्रों का वाचन करेंगे और आमजनों को निःशुल्क परामर्श भी देंगे। मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकाण्ड शोध संस्थान के संस्थापक आचार्य पंडित संतोष भार्गव जी। इस महासम्मेलन में दिल्ली से आचार्य पं अनिल वत्स, लाल किताब के प्रसिद्ध गुरुदेव जी डी वशिष्ठ, आचार्य पंडित शुभेष सरमन धर्माचार्य, डॉ मुकेश शास्त्री बालाजी उपासक, काशी से आचार्य डॉक्टर अंजन जी,मोगा पंजाब से पंडित अक्षय शर्मा, फ्यूचर समाचार के निदेशक अरुण जी बंसल, ज्ञानगुरु डॉ. धनेशमणि त्रिपाठी, पं. रमेश भोजराज द्विवेदी, मीता जानी मिलन फाउंडेशन अहमदाबाद सदुरु मां उषा सिंह नोएडा, डा. महेन्द्र पाण्ड्या, डॉ. हेमचन्द्र पाण्डेय, राजगुरु कृपाराम उपाध्याय भोपाल, गौतम गुरुजी, पं. राजेश दुबे, डॉ. विद्या भूषण सिंह, सी एल चौरे साहब , मुंबई से पं. आचार्य विनोद शास्त्री, अहमदाबाद से पंडित, राजस्थान से डॉ. राघव जी भट्ट, डॉ. ए. के शर्मा, राजगुरु डा. प्रकाश सारस्वत राजस्थान, दिनेश सोमानी, डॉक्टर राकेश शुक्ला जी मैहर, बेंगलुरु से दीपिका जैना, कोलकाता संतोष लोहिया, सरस्वती चटर्जी, उड़ीसा से डॉक्टर पीयूष जी एवं अन्य प्रांतों से भी ज्योतिविंद सम्मिलित होंगे। मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित रमेश शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री पंडित योगेंद्र महंत विश्व ब्राह्मण महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष, एवं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिकजी संगीता शर्मा, आभा जैन, डॉ संतोष वधवानी, पंडित विनायक पांडे जी, आचार्य गिरीश व्यास, महंत जुगल बाबा, जीतू बाबा,उज्जैन से डॉक्टर सर्वेश्वर शर्मा,अर्चना सरमंडल, एवं इंदौर, उज्जैन, भोपाल, देवास शहर एवं देश-विदेश के वरिष्ठज्योतिष, वास्तु, टेरो कार्ड, हस्त रेखा, हस्ताक्षर विज्ञान रमल शास्त्री, अंकज्योतिष, योगा, आयुर्वेद, रेकी, एवं अन्य विधाओं के विशेषज्ञ एवं समाजसेवी, उद्योगपति, राजनैतिक बंधु सम्मिलित होंगे।



