पाल समाज ने केशव सिंह बघेल को दी बधाई और शुभकामनाएं
समाज को आबादी के हिसाब से मिले राजनीतिक भागीदारी - मोती श्रीपाल


भोपाल। केशव सिंह बघेल को मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बनाए जाने एवं पदभार ग्रहण करने पर पाल समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती श्रीपाल के नेतृत्व में हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पाल समाज से राजेश श्रीपाल ने केशव सिंह बघेल की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती श्री पाल ने कहा कि प्रदेश में हमारे समाज की आबादी करीब 50 लाख है इसलिए समाज को जनसंख्या के अनुसार राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। राजेश श्रीपाल ने कहा कि पाल समाज को प्रतिनिधित्व से मिलने पर हम लोगों को खुशी है तथा अपेक्षा है कि केशव सिंह बघेल समाज और आम जनता के लिए बेहतर कार्य कर सकेंगे। इस अवसर पर पाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अनीता पाल और अशोक पाल सहित काफी संख्या में पाल समाज के लोग मौजूद थे।




