ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से सेना के शौर्य को नमन


7 मई 2026। माहराणा प्रताप मंडल द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और समर्पण को नमन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने “ऑपरेशन सिंदूर – भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और समर्पण को नमन” लिखे बैनर के साथ सेना के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश कुकरेजा, ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस की वजह से ही हम सुरक्षित हैं। इस अवसर पर निर्भय धाकड़ ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सेना के जवानों के त्याग और बलिदान को याद कर रहे हैं। इस अवसर पर दीपक शर्मा,सुनीता राजपूत, महेश शक्या,कैलास चंदक्य,संतोष गुप्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

