खबरमध्य प्रदेश

सत्येंद्र भूषण सिंह ने मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, भोपाल के अध्यक्ष पद का कार्यभार किया ग्रहण

अरविंद सिंह तोमर ने सत्येंद्र भूषण को दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल। सत्येंद्र भूषण सिंह ने मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, भोपाल के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सत्येंद्र भूषण सिंह ने पंचानन भवन में मंत्री विश्वास सारंग और काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। खास बात यह रही कि सत्येंद्र भूषण सिंह ई- रिक्शा से पद भार ग्रहण किया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल ईंधन बचत करने की अपील की है उसी का पालन करते हुए जैव ईंधन संरक्षण का संदेश दिया। सत्येंद्र भूषण सिंह के पदभार ग्रहण करने पर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ सहकार भारती पर्यटन प्रकोष्ठ भोपाल के अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार में देश और प्रदेश के उद्योग को नई गति मिलेगी। इससे निगम के प्रशासनिक और नीतिगत कार्यों को मजबूती मिलेगी, और MSME सेक्टर को बेहतर समर्थन मिलेगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी ई- स्कूटी से आए और पेट्रोल और डीजल की बचत करने का संदेश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button