प्रधान मंत्री मोदी की अपील का उन्ही के सरकार एवं पार्टी के लोग धज्जियाँ उड़ा रहें हैं
सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने देश के लोगों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक बर्ष तक सोना नही खरीदने एवं पेट्रोल डीजल कम से कम उपयोग करने की अपील का स्वागत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील स्वागत योग्य है जिसका पालन पूरे देश के लोगों को करना चाहिये किन्तु उन्ही के सरकार एवं पार्टी के निगम मंडलो के नव नियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष निगम मंडलों मे ज्वाइन करते समय सैकड़ो गाड़ी का काफिला चलाकर मोदी जी की अपील की धज्जियाँ उड़ा रहें हैं. अत : निगम मंडलों सहकारी संस्था के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने मुख्य मंत्री डा मोहन यादव से अनुरोध किया है की अपनी सरकार के मंत्रियों एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्टी के लोगो को निर्देशित करें की मोदी जी की अपील का अक्षर श: पालन करें.



