खबरदेश

तुम्हारी बहन अब जिंदा नहीं जाएगी’, सास की धमकी के 48 घंटे बाद बहू की मौत, भाई ने फोन पर सुनी थी आखिरी चीख

बिहार के भोजपुर जिले से एक बहुत भयानक घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. शादी के महज एक साल और चार दिन बाद ही 23 वर्षीय संजू कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि दहेज में सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन में शव को श्मशान ले जाकर जला दिया.

सास की धमकी बनी हकीकत

मृतका के भाई शिवम पाल ने बताया कि घटना से दो दिन पहले ही उनकी सास सुमित्रा देवी ने फोन पर खुलेआम धमकी दी थी कि “तुम्हारी बहन अब इस घर से जिंदा नहीं जाएगी, उसकी लाश ही निकलेगी.” भाई का दावा है कि फोन पर उसने अपनी बहन की चीख भी सुनी थी और उसके बाद संपर्क टूट गया.

सोने की चेन के लिए टूटे अरमान

संजू की शादी मई 2025 में बड़े धूमधाम से हुई थी. परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर नकदी और उपहार दिए थे लेकिन एक सोने की चेन की मांग पूरी नहीं हो सकी. परिजनों का आरोप है कि इसी एक चेन के लिए संजू को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. उसका पति सूरत से लौटकर उसके साथ मारपीट करता था.

साक्ष्य मिटाने की साजिश और फरार ससुराल

घटना के बाद ससुराल पक्ष ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही मायके वालों को. ग्रामीणों के अनुसार महज एक घंटे के भीतर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. जब भाई श्मशान पहुंचा तो वहां केवल अधजली राख और कुछ अवशेष ही बचे थे. घर पहुंचने पर वहां ताला लटका मिला और पति समेत पूरा परिवार फरार हो चुका था. यह जल्दबाजी और पलायन हत्या के शक को और पुख्ता करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button