खबरमध्य प्रदेश
कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित ने सौंपा आवेदन


भोपाल। थाना निशातपुरा क्षेत्र में दर्ज एक प्रकरण में कार्रवाई नहीं होने को लेकर पीड़ित राज सूर्यवंशी ने पुलिस को आवेदन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 14 फरवरी 2026 को उनके साथ धमकी, जातिसूचक टिप्पणी एवं गाली-गलौज की घटना हुई थी। मामले में नीरज यादव, अक्षय शर्मा, धनराज राजपूत, डॉ. आशिक खान, डॉ. इमरान खान एवं एस.के. मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। राज सूर्यवंशी का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।



