खबरमध्य प्रदेश

टीईटी शिक्षकों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में हुई महत्वपूर्ण सुनवाई,निर्णय सुरक्षित

जगदीश यादव,प्रदेश अध्यक्ष,राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश

नई दिल्ली। टीईटी शिक्षकों के न्याय एवं अधिकारों को लेकर आज सर्वोच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण सुनवाई संपन्न हुई।राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनवाई के दौरान देश के वरिष्ठ एवं विद्वान अधिवक्ताओं ने अपने-अपने पक्षकारों की ओर से शिक्षकों के हित में अत्यंत मजबूत एवं प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक न्यायालय में गंभीर बहस और तर्क-वितर्क चलता रहा।उन्होंने बताया कि सुनवाई उपरांत माननीय न्यायमूर्ति Dipankar Datta एवं Manmohan की खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। फिलहाल न्यायालय द्वारा कोई अंतिम निर्णय नहीं सुनाया गया है।जगदीश यादव ने प्रदेश सहित देशभर के टीईटी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी धैर्य एवं संयम बनाए रखें। न्यायालय में शिक्षकों के पक्ष को पूरी मजबूती के साथ रखा गया है और हमें सकारात्मक निर्णय की पूर्ण आशा है।उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल रोजगार का नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य का संघर्ष है। यदि किसी कारणवश निर्णय शिक्षकों के पक्ष में नहीं भी आता है, तब भी संघर्ष थमेगा नहीं। शिक्षक समाज सड़क से लेकर संसद तक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा और अधिकार प्राप्ति तक पीछे नहीं हटेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button