

भोपाल। नेहरू नगर स्थित नवग्रह मंदिर में शनिवार को पूरी आस्था के साथ शनि देव की जयंती मनाई गई। यहां पर 51 फीट की प्रतिमा विराजमान हैं इसलिए फायर ब्रिगेड से जलाभिषेक, तेल और दूध से अभिषेक किया गया। मंदिर के संस्थापक पुजारी पंडित गजेंद्र शास्त्री धर्माधिकारी ने बताया कि नव रात्रि की तरह ही शनि जी की जयंती से 9 दिन पहले श्रीमद्भागवत कथा, 121 कुंडीय हवन और वेदपाठ शुरू किया गया। मंदिर के संस्थापक गजेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह शनि जयंती के अवसर पर 151 जोड़ों द्वारा पूर्णाहुति दी गई। । पूर्णाहुति के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन 16 मई को किया गया। पंडित गजेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान शनि न्याय के देवता हैं और कर्म के अनुसार फल देते हैं इसलिए शनि जी की जयंती पर अभिषेक और दान अवश्य करना चाहिए इससे जातक पर साढ़ेसाती और अढ़ैया के प्रभाव को कम किया जा सकता है।



