एक निगम नही सभी निगम मंडल सहकारी संस्थाओं मे बड़े प्रशासकीय अधिकारी एवं राजनेता करते हैं वाहनों पेट्रोल डीजल का दूर उपयोग इस पर रोक लगाया जाये


सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं प्राधिकारणों परिषदों आयोगों मे वित्तीय अनियमित्ता एवं वाहनों पेट्रोल डीजल के दूर उपयोग का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि एक निगम नही सभी निगम मंडलों जैसे पर्यटन निगम ऊर्जा निगम आपूर्ति निगम एग्रो कार्पोरेशन वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन पाठ्य पुस्तक निगम वन विकास निगम खनिज निगम सहित सभी निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं मे वहाँ के बड़े बड़े शासकीय आशासकीय अधिकारी एवं राजनेता वर्षों से फिजूल अनावश्यक फिजूल खर्च वाहनों एवं पेट्रोल डीजल का दुरूपयोग कर रहे हैं जिसकी वजह से कई निगम बंद हो गये. इसके बाद भी लगातार फिजूल खर्च एवं वाहनों पेट्रोल डीजल का दुरूपयोग जारी है इस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है इस पर अगर रोक नही लगाया गया तो वो दिन दूर नही कि अनेकों निगम मंडल बंद होने कि कगार पर आ जाएंगे.
अत: निगम मंडल सहकारी संस्थाओं के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने मान्य नीय मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव महोदय से अनुरोध किया है कि निगम मंडालों मे अनावश्यक फिजूल खर्ची एवं वाहनों पेट्रोल डीजल पर अंकुश लगाया जाये साथ ही जिन अधिकारी राजनेताओं के यहाँ अनावश्यक वाहन लगे है वहाँ से वाहनों को वापस बुलाया जाये.


