खबरमध्य प्रदेश

मत्स्य महाससंघ द्वारा प्रधान मंत्री की मितव्ययिता सम्बन्धी अपील की धज्जी उड़ाई गई

सेमी गवरमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं मे पेट्रोल डीजल फिजूल खर्ची एवं वित्तीय अनियमित्ता का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि एक ओर देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है तथा प्रधान मंत्री महोदय सोना नही खरीदने पेट्रोल डीजल का कम उपयोग फिजूल खर्ची नही करने की अपील कर रहें हैं दूसरी ओर निगम मंडलों मे प्रधान मंत्री की अपील की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है अभी प्रधान मंत्री की अपील का एक सप्ताह भी नही हुआ है मध्यप्रदेश की एक संस्था मत्स्य महासंघ द्वारा कोडियार होटल मे मीटिंग कर लाखों रुपये फिजूल खर्च कर डाला जबकि यह मीटिंग मत्स्य महासंघ के परिसर मे या मीटिंग हाल मे हो सकती थी अत: निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने  मुख्य मंत्री से अनुरोध किया है कि वाहनों का दुरूपयोग पेट्रोल डीजल का दुरूपयोग फिजूल खर्च करने वाले निगम मंडल सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों परिषदों आयोग के विरुद्ध कड़ी कार्य वाही की जाये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button