क्रिएटिव लीडर्स की अगली पीढ़ी: निफ्ट भोपाल ने शानदार ग्रेजुएशन शोकेस 2026 होस्ट किया



भोपाल, 23 मई, 2026 – राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), भोपाल ने अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक ग्रेजुएशन शोकेस 2026 में वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, रचनात्मकता और नवाचार की परिणति का उत्सव मनाया। आज रेडिसन होटल, भोपाल में आयोजित इस शानदार शाम में पांच अलग-अलग रचनात्मक विषयों में 165 अद्वितीय छात्रों का ग्रेजुएशन सम्पन्न हुआ, इस समारोह से वे आधिकारिक तौर पर प्रतिस्पर्धी वैश्विक फैशन और डिजाइन उद्योग में प्रवेश कर रहे हैं।
यह समारोह शाम 6:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों, डिजाइन विशेषज्ञों और गणमान्य व्यक्तियों ने स्नातक होने वाले छात्रों के दूरदर्शी कार्यों की प्रदर्शनी देखी।
भोपाल के पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, आई.पी.एस., ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई; जबकि प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री श्रेयस्कर चौधरी और वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार अंगरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।


इनोवेशन का एक मल्टीडिसिप्लिनरी शोकेस:
ग्रेजुएशन शोकेस में फैशन शो, एग्जीबिशन और प्रेजेंटेशन का एक डायनैमिक मिक्स था, जो स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल रेडीनेस के सफर को प्रदर्शित कर रहा था। हर विभाग ने अपना विशिष्ट दृष्टिकोण, मैनेजमेंट इनसाइट्स से लेकर कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजी, टेक्सटाइल इनोवेशन, एक्सेसरी डिजाइन और फैशन शो का प्रदर्शन किया गया।
फैशन नोवा (FASHION NOVA): फैशन डिजाइन (एफडी) द्वारा – 36 विद्यार्थी | इस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण, एक शानदार प्रोफेशनल फैशन शो था जिसमें डिजाइन स्नातकों ने अपने फ़ाइनल कलेक्शन प्रस्तुत किए।
कम्युनिक (COMMUNIQUE): फैशन कम्युनिकेशन (एफसी) द्वारा – 40 विद्यार्थी| एक व्यापक मीडिया और डिज़ाइन एग्ज़िबिशन जिसमें लेटेस्ट कॉर्पोरेट विज़ुअल आइडेंटिटी, एडवरटाइजिंग कैंपेन, पब्लिकेशन डिज़ाइन और मल्टीमीडिया स्टाइलिंग सॉल्यूशन दर्शाए गए।
तन्तु (TANTU): टेक्सटाइल डिजाइन (टीडी) द्वारा – 31 विद्यार्थी | थ्रेड्स, टेक्सचर्स और स्ट्रक्चर्स की बारीक कारीगरी को प्रदर्शित करने वाली एक आकर्षक एग्ज़िबिशन ।
डिज़ाइन शोकेस (DESIGN SHOWCASE) : फैशन एंड लाइफ़स्टाइल एक्सेसरीज़ (एफ एंड एल ए ) द्वारा – 31 विद्यार्थी | एक क्यूरेटेड एग्ज़िबिशन जिसमें सोफिस्टिकेटेड लग्ज़री एक्सेसरीज़ और लाइफ़स्टाइल यूटिलिटी प्रोडक्ट्स, जिन्हें फ़ॉर्म और फ़ंक्शनैलिटी को एक साथ लाने के लिए डिज़ाइन को प्रदर्शित किया गया।
बॉटमलाइन (THE BOTTOMLINE) : फैशन मैनेजमेंट स्टडीज़ (एफएमएस) द्वारा – 27 विद्यार्थी | इंडस्ट्री-ड्रिवन ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट्स की एक प्रेजेंटेशन, जिसमें डीप स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग इनसाइट्स, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और एंटरप्रेन्योरियल इंटेलिजेंस प्रदर्शित की गई।
एकेडमिक एक्सीलेंस का उत्सव:
इस शानदार मौके पर, निदेशक श्री अखिल सहाय ने 2026 के ग्रेजुएट होने वाले बैच को बधाई देते हुए कहा कि : “आज शाम प्रदर्शित किया गया टैलेंट इस बात का प्रमाण है कि निफ्ट भोपाल ऐसे इनोवेटर्स को तैयार कर रहा है जो सिर्फ़ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करते, बल्कि उन्हें बनाते भी हैं। ये 165 इनोवेटर्स टेक्नोलॉजी के साथ पारंपरिक कारीगरी के अनोखे मिश्रण से अपनी प्रतिभा दिखाते हैं।“
छात्र कॉर्नर:
अनुष्का शर्मा – एफडी ने बताया, “हेमंत एंड नंदिता में मेरा ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट इंटर्नशिप एक शानदार सीखने का अनुभव रहा, जहाँ मुझे फैशन उद्योग, डिज़ाइन प्रक्रियाओं, परिधान विकास और टीम समन्वय का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। इसने मुझे रचनात्मक और पेशेवर रूप से विकसित होने में मदद की और एक फैशन डिज़ाइनर के रूप में मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया”।
सुहानी – एफसी ने कहा, “वस्त्र मंत्रालय के अधीन हस्तशिल्प विकास आयुक्त के साथ अपने ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट पर काम करने से मुझे गोवा के शिम्पला शिल्प (सीप शिल्प) के स्थानीय कारीगरों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। भारतीय कला और शिल्प की गहरी सराहना करने वाले व्यक्ति के रूप में, मेरे लिए यह जानना एक मूल्यवान अनुभव था कि डिज़ाइन किस प्रकार पारंपरिक हस्तनिर्मित प्रथाओं का समर्थन और सुदृढ़ीकरण कर सकता है, और मैं आभारी हूँ कि निफ्ट ने मुझे इस प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्रदान किया।”मिनी नरवरिया – टीडी ने कहा, “मैंने ओडिशा में फाउंडेशन फॉर डेवलपमेंट ऑफ रूरल वैल्यू चेन्स (एफडीआरवीसी-FDRVC) में अपना ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट पूरा किया है। यह अनुभव बेहद ज्ञानवर्धक रहा, जोकि सांस्कृतिक अनुभव और डिजाइन अन्वेषण का एक सार्थक मिश्रण था। पिपिली एप्लिक और सौरा कला, दो पारंपरिक शिल्पों के साथ मिलकर काम करने से मुझे न केवल उनकी विज्वल लैड्ग्वेज को समझने का अवसर मिला, बल्कि उनके पीछे की कहानियों, समुदायों और विरासत को भी जानने का मौका मिला। यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत ओडिशा आजीविका मिशन द्वारा समर्थित था।”
निफ्ट भोपाल के निदेशक श्री अखिल सहाय और परिसर अकादमिक समन्वयक (सीएसी) डॉ. देबज्योति गांगुली, लिंक-कैंपस अकादमिक समन्वयक (लिंक-सीएसी), डॉ. अर्नब सेन के नेतृत्व में आयोजित ग्रेजुएशन शोकेस ने डिजाइन, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संस्थान की नई ऊंचाइयों को छूने की प्रतिबद्धता को बखूबी प्रदर्शित किया। वरिष्ठ सहायक निदेशक श्री प्रभाष कुमार झा ने संपूर्ण संकाय, प्रशासनिक कर्मचारियों और ऊर्जावान छात्र स्वयंसेवकों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि यह भव्य आयोजन उच्चतम पेशेवर मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हो।
ग्रेजुएशन शोकेस 2026 ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के स्नातक विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और प्रतिभा का भव्य उत्सव प्रस्तुत किया। इस आयोजन में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता, पर्यावरण के प्रति जागरूक फैशन अवधारणाएँ तथा कलात्मक उत्कृष्टता प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित हुईं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक जगत और फैशन उद्योग के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु सिद्ध हुआ। साथ ही, इसने भारतीय फैशन के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को गहराई से प्रेरित किया।



