सिंध प्रांत स्थित प्रसिद्ध एसएसडी धाम रहड़की साहिब के गद्दीनशीन संत साधराम साहिब के निधन से सिंधी समाज में गहरा शोक व्याप्त



भोपाल। सिंध प्रांत स्थित प्रसिद्ध एसएसडी धाम रहड़की साहिब के गद्दीनशीन संत साधराम साहिब के निधन से सिंधी समाज में गहरा शोक व्याप्त हो गया है, पूरे देश में निवास कर रहे सिंधी समाज के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को रवीन्द्र भवन के हंस ध्वनि हाल के सभागार में भोपाल के सिंधी समाज के लोगो ने भी अपने प्रिय संत साधराम साहिब को नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस इस अवसर पर हजारों की संख्या में उनके अनुयायियों, समाजसेवियों, गुरुजनों, संतजनों, पंचायतों के मुखियों, राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने भी रविन्द्र भवन पहुँच कर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि संत जी ने अपना पूरा जीवन नाम सिमरन, ध्यान, और मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया, उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरी दुनिया में रह रहे उनके भक्तों एवं समस्त सिंधी समाज में गहरी शोक की लहर है। इस अवसर सांसद आलोक शर्मा ने भी साईं जन के जनकल्याण कार्यो का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके अलावा साईं तुलसी दास जी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी, महापौर मालती राय, गोविंद गोयल, राजेंद्र मनवानी, मनोहर ममतानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए साईं जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से करुणाधाम आश्रम में साईं शांडिल्य जी महाराज, लखी साई, बंटी साई, जयकिशन लालचंदानी, दीपक लालचंदानी, सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, दुर्गेश केसवानी, राकेश कुकरेजा, नरेश तलरेजा, रवि आनंद, मोहित शेवानी, राम आसुदानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक एएवं बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित हुई।




