एजुकेशनमध्य प्रदेश

वैष्णोत्सव 2026 में झूम उठा वैष्णवी कॉलेज परिसर

मिनी लता इशिता विश्वकर्मा की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र, हास्य कवि विकास बैरागी ने बांधा समां

भोपाल। वैष्णवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में 22 मई 2026 को संस्था का स्थापना दिवस “वैष्णोत्सव 2026” बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नृत्य, रैम्पवॉक, गायन एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ वैष्णवी सेवा एवं शिक्षा समिति के प्रमुख हेमराज पाटीदार एवं विष्णु पाटीदार द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक श्रृंखला शुरू हुई, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही “सारेगामा” फेम और “मिनी लता” के नाम से प्रसिद्ध गायिका इशिता विश्वकर्मा। उनकी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं झूम उठे। पूरे परिसर में संगीत और उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिला। इशिता विश्वकर्मा ने भी वैष्णवी कॉलेज की व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए इस कार्यक्रम को अपने सबसे यादगार अनुभवों में से एक बताया।

राष्ट्रीय युवा हास्य कवि विकास बैरागी ने अपनी हास्य एवं व्यंग्य कविताओं से सभी को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मनोरंजन का अलग रंग घोल दिया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

गौरतलब है कि कॉलेज के चेयरमैन मुकेश पाटीदार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर वर्ष इस भव्य आयोजन का आयोजन किया जाता है। परंपरा के अनुसार इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के साथ मिलकर जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन मुकेश पाटीदार, राहुल पाटीदार, सह सचिव आकाश पाटीदार सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर चेयरमैन मुकेश पाटीदार ने “वैष्णोत्सव 2026” की सफलता का श्रेय संस्था के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, स्टाफ एवं विद्यार्थियों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button