सरकार 7500 + डी ए पेंशन वृद्धि लागू करे अन्यथा वादा खिलाफी करो या मरो देश व्यापी आंदोलन करेंगे
पेंशनर्स एसोशियेसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा म प्र कार्यकारी अध्यक्ष अलोक रंजन झारखण्ड राष्ट्रीय महासचिव अनिल सिंह रावत उ प्र ने सरकार के वादा खिलाफी एवं मीडिया द्वारा पेंशन वृद्धि का भ्रामक प्रचार का कड़ा विरोध करते हुए बताया एक ओर सरकार वादा खिलाफी कर रही है वही दूसरी ओर मीडिया पेंशन वृद्धि का भ्रामक समाचार दे रही है. इस सम्बन्ध मे राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत से चर्चा हुई उन्होंने बताया कि कुछ लोग 3000/- न्यूनतम पेंशन कि अफवाह फैला रहें हैं गलत है कल ही हमारे पदाधिकारी दिल्ली मे केंद्रीय श्रम मंत्री से मुलाकात मे श्रम मंत्री महोदय ने कहा कि आपका काम मिशन मोड़ मे हो रहा है हमारी पेशन रुपये 7500/- + डी ए जरूर मिलेगी. अत: अरुण वर्मा म प्र आलोक रंजन झारखण्ड अनिल सिंह उ प्र तानसेन चंद्रवंशी छत्तीसगढ़ वाय पी एस घोरपड़े महाराष्ट्र ने मोदी जी एवं केंद्रीय श्रम मंत्री अनुरोध किया हैं कि सरकार वादानुसार ई पी एस 95 पेंधनरों के लिए रुपये पेंशन वृद्धि की अति शीघ्र घोषणा की जाये अन्यथा पूरे देश मे सरकार की वादाखिलाफी का प्रचार प्रसार कर सरकार के विरुद्ध आगामी चुनाव में विरोध दर्ज कराएंगे.



