खेल

अय्यर सरपंच’ के शतक से पंजाब की बल्ले बल्ले, अब 1 सीट और 3 दावेदार, प्लेऑफ की रेस में

सरपंच साहब’ ने छक्का लगाकर शतकीय पारी से पंजाब की बल्ले बल्ले करा दी है. सरपंच साहब श्रेयस अय्यर का 12 साल के आईपीएल करियर में ये पहला शतक है. श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों पर 5 चौके और 11 छक्के लगाकर आईपीएल का नाबाद मेडन शतक लगाया और पंजाब ने लखनऊ को 18वें ओवर में 7 विकेट से हरा दिया. IPL के 68वें मैच में पंजाब ने लखनऊ को हराकर ना सिर्फ़ लगातार हार के ‘सिक्सर’ के सिलसिले को तोड़ दिया. बल्कि, लखनऊ को लीग के अपने आख़िरी मैच में 18वें ओवर में जीत हासिल कर प्लेऑफ़ में अपने पहुंचने की उम्मीद को कायम रखा है. 2014 और 2025 का फ़ाइनल खेलनेवाली ये टीम चौथी बार प्लेऑफ़ में पहुंच सकती है. दिलचस्प बात ये है कि IPL 2026 के लीग के 70 में से 68 मैच हो चुके हैं, और अब भी प्लेऑफ़ की चौथी टीम का निर्णय होना बाक़ी है जिससे लीग के आख़िरी दो मैचों का रोमांच और बढ़ गया है.

पंजाब के 14 मैचों से 15 अंक

पंजाब के 14 मैचों से अब 15 अंक हैं और पंजाब के आगे का सफ़र ख़ासकर राजस्थान और कोलकाता के मैचों पर निर्भर करता है. राजस्थान की एक और जीत पंजाब का सफ़र यहीं ख़त्म कर देगी. जबकि, राजस्थान की हार के बाद नेट रनरेट के आधार पर पंजाब और कोलकाता (अगर कोलकाता की टीम आख़िरी मैच जीत पाती है तब) के बीच आगे के सफ़र का फ़ैसला हो पाएगा. पंजाब की जीत के साथ 15 अंकों ने ख़ासकर दिल्ली के आगे बढ़ने की संभावनाएं ख़त्म कर दी हैं.

राजस्थान के 13 मैचों से 14 अंक

प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए राजस्थान की टीम सबसे सुरक्षित हाथों में है. 13 मैचों से राजस्थान के 14 अंक हासिल कर पूर्व चैंपियन राजस्थान की टीम सातवीं बार प्लेऑफ़ में पहुंच सकती है ख़ासकर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया का पारा चढ़ा हुआ है. राजस्थान की टीम वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ी जीत की उम्मीद के साथ मेज़बान और 5 बार की चैंपियन मुंबई के ख़िलाफ़ उतरेगी.

कोलकाता के 13 अंक और दिल्ली के 12 अंक

कई समीकरणों को पार करती हुई अगर कोलकाता और दिल्ली के मैच तक प्लेऑफ़ का समीकरण बाक़ी रहता है (अगर 14वें मैच में राजस्थान की हार होती है) तो कोलकाता की जीत के बाद उनके और पंजाब के बीच समीकरण तय होगा. कोलकाता को हर हाल में और अच्छे नेट रनरेट से जीत हासिल करनी होगी. पंजाब की जीत ने दिल्ली का सफ़र ख़त्म कर दिया क्योंकि दिल्ली की टीम अब आख़िरी मैच जीतकर भी ज़्यादा से ज़्यादा 14 अंक हासिल कर सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button